सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, शादीशुदा जोड़े ने फिर लिए सात फेरे ।News4u36

सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, शादीशुदा जोड़े ने फिर लिए सात फेरे

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कांकेर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 10 फरवरी को गोविंदपुर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में एक ऐसा जोड़ा शामिल हुआ, जो पहले से शादीशुदा था। योजना का फायदा लेने के लिए दोनों ने दोबारा शादी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रेमनगर के सुदीप विश्वास और पीवी 64 की स्वर्णा मिस्त्री ने 3 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से पहले ही शादी कर ली थी और साथ रह रहे थे। इसके बावजूद दोनों ने सामूहिक विवाह योजना में नाम दर्ज कराया और 10 फरवरी को फिर से सात फेरे लिए।

जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तब मामला सामने आया। तस्वीरों में दुल्हन सिंदूर और बंगाली परंपरा के “पोला” पहने दिख रही है, जो शादीशुदा होने का संकेत है।

नियम के अनुसार आवेदन वधू पक्ष के स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र से होना चाहिए, लेकिन आवेदन सेक्टर हरनगढ़ से किया गया। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेक्टर सुपरवाइजर ने बिना सही जांच के आवेदन मंजूर कर लिया। पंचायत से अविवाहित होने का प्रमाण पत्र लिया गया, लेकिन असली वैवाहिक स्थिति की जांच नहीं की गई।

इस योजना के तहत हर जोड़े को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। ऐसे में फर्जी तरीके से सरकारी राशि लेने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन