
मलयालम सुपरस्टार Mohanlal इन दिनों अपनी फिल्म Drishyam 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोहनलाल काफी भावुक नजर आए। यह वीडियो फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान का बताया जा रहा है।
वीडियो में मोहनलाल थिएटर में दर्शकों के बीच बैठे दिखाई देते हैं। फिल्म को मिल रहे प्यार और लोगों की प्रतिक्रिया देखकर वह भावुक हो जाते हैं और अपनी आंखों से आंसू पोंछते नजर आते हैं। कुछ देर तक वह खुद को संभालते भी दिखे।
फिल्म को मिल रहे जबरदस्त समर्थन के बाद मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर फैंस का धन्यवाद किया। खास बात यह रही कि ‘दृश्यम 3’ उनकी 66वीं जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई, जिससे यह दिन उनके लिए और भी खास बन गया।
