मोदी की दो टूक: मेहनत करो, टिकट पाओ – परिवारवाद हुआ खत्म

पटना: बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को साफ संदेश दिया है कि अब पार्टी में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में परिवारवाद को जगह नहीं मिलेगी और मेहनती कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में दिए बड़े निर्देश

पटना स्थित भाजपा कार्यालय में करीब 70 मिनट तक चली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से कहा कि वे अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं और संगठन को मजबूत करें।

राजनीति में नहीं चलेगा परिवारवाद

मोदी ने साफ कहा, “आपके बाद आपका बेटा” की सोच राजनीति में नहीं चलेगी। पार्टी में सिर्फ वही टिकेगा जो मेहनत करेगा, न कि वो जो परिवार से आता हो।

मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई कार्यकर्ता सालों तक मेहनत करता है तो उसे उसका इनाम क्यों नहीं मिलना चाहिए? पार्टी अब ऐसे ही लोगों को टिकट देगी जो जमीन पर मेहनत करते हैं।

सोशल मीडिया पर दिखानी होगी ताकत

मोदी ने कहा कि अगर किसी को टिकट चाहिए तो उसे सोशल मीडिया पर अपनी ताकत दिखानी होगी। उनके अनुसार, टिकट के दावेदार के पास कम से कम 50,000 फॉलोवर्स होने चाहिए और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना जरूरी है।

बूथ मजबूत करो, बिहार जीतो

प्रधानमंत्री ने पार्टी नेताओं को “बूथ जीतो, बिहार जीतो” का मंत्र दिया और हर स्तर पर बूथ को मजबूत करने का निर्देश दिया।

पलटी मारने वालों को चेतावनी

मोदी ने उन नेताओं को भी चेताया जो चुनाव के समय पार्टी बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का समाज और पार्टी में महत्व घट जाता है।

धैर्य ही सबसे बड़ी पूंजी

प्रधानमंत्री ने कहा, “पार्टी में धैर्य रखना जरूरी है। यही सबसे बड़ी पूंजी है। अगर धैर्य होगा तो सम्मान भी जरूर मिलेगा।” उन्होंने नेताओं को पूर्वजों के बलिदान को याद रखने की सलाह दी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को जनता तक पहुंचाएं

बैठक में मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता को बताया जाए कि किस तरह सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

विकास परियोजनाओं की सौगात

पटना में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद मोदी कानपुर (उत्तर प्रदेश) जाएंगे, जहां वे 29,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन