छत्तीसगढ़: रात में गर्लफ्रेंड से मिलने गया 17 साल का लड़का, जंगल में मिली लाश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के Mahasamund जिले में जंगल से 17 साल के एक नाबालिग का शव मिला है। मृतक की पहचान बलौदाबाजार- कसडोल जिले के ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा के रूप में हुई है। वह पिछले 15 दिनों से लापता था। पुलिस ने हत्या समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 29 जनवरी को उद्रेश अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने बसना क्षेत्र के जमनीडीह गांव में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कही। दोस्तों के मना करने के बावजूद वह रात करीब 11 बजे गांव पहुंचा। उसने दोस्त के मोबाइल से लड़की को कॉल किया और उससे मुलाकात की। इसके बाद से वह गायब हो गया।

अगले दिन 30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिन बाद दोस्त का मोबाइल गांव के पास मिला, जिससे पुलिस को शक हुआ और तलाश तेज कर दी गई। डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से जांच जारी रही, लेकिन शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला।

दोपहर करीब 2 बजे सर्च टीम को लड़की के गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। शव काफी खराब हालत में था और कुछ हिस्से जानवरों द्वारा खाए गए थे। परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर उसकी पुष्टि की। शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

पुलिस लड़की और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वे फोन पर भी बात करते थे। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने कहा कि मौत का कारण हत्या है या कुछ और, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा। फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन