महासमुंद: 100 हाईवा रेत और माउंटेन मशीन जब्त

महासमुंद। जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 23 जून को ग्राम मुड़ियाडीह (तहसील महासमुंद) के महानदी क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 100 हाईवा (1400 घनमीटर) रेत और एक चैन माउंटेन मशीन (JCB) को जब्त किया गया।

खनिज अधिकारी ने बताया कि यह रेत नदी किनारे अवैध रूप से भंडारित की गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी दी कि रात के समय रेत की भराई की जाती थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध भंडारण और मशीन को पकड़ लिया।

इस मामले में खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर 2 से 5 साल तक की सजा के लिए मामला न्यायालय में भेजा जाएगा।

खनिज विभाग ने पहले भी सभी पट्टेदारों और रेत परिवहन करने वालों को चेतावनी दी थी कि बिना वैध पास के खनिज उत्खनन, परिवहन या भंडारण अपराध है। भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन