छत्तीसगढ़: जादू-मंत्र से पैसा डबल करने का झांसा, पिता-पुत्र ने ठगे 5 लाख

बलौदाबाजार: जादू-मंत्र से पैसा कई गुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने साल 2022 में दो लोगों से कुल 5 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल और 5 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।

पहला मामला: 3 लाख लेकर फरार

ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव (57) ने शिकायत की कि अक्टूबर 2022 में आरोपी उसके घर आए और जादू-मंत्र से पैसे कई गुना करने का दावा किया। 18 अक्टूबर 2022 को उन्होंने उससे 3 लाख रुपये नगद ले लिए। रकम वापस करने के बजाय दोनों ने धोखा दिया। इस मामले में थाना पलारी में धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दूसरा मामला: 2 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी

ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार ने भी बताया कि 2 नवंबर 2022 को आरोपियों ने उससे 2 लाख रुपये लिए और पैसा डबल करने का झांसा दिया। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में धारा 420, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज की। टीम ने ग्राम धौराभाठा (थाना खरोरा, जिला रायपुर) से दीनदयाल जांगड़े (66) और पुरुषोत्तम जांगड़े (35) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने 5 लाख रुपये ठगने की बात कबूल की।

दोनों आरोपियों को 18 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से कहा है कि जादू-मंत्र या पैसा दोगुना करने जैसे झांसे में न आएं। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन