July 9, 2026
bilaspur-crime-2-768x432
Advertisement Banner

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कुदुदंड निवासी सुरेंद्र पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि वह परिवार से अलग होकर सकरी के अटल आवास में एक युवती के साथ रह रहा था। दोनों साल 2024 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और उनकी सात महीने की एक बेटी भी है।

किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। गुस्से में युवती ने युवक पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सकरी थाना ले जाया गया। थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बाद में स्टाम्प पेपर पर समझौता कराया गया, जिसमें दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया। बेटी अपनी मां के साथ रहेगी।

वायरल वीडियो में युवती थाना परिसर में युवक की पिटाई करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, इसलिए फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन