15 कार्यो के लिए बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 74 लाख रुपए के अधोसंरचना कार्य हुआ स्वीकृत


रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत 2024-25 के लिए 15 अधोसंरचना कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए 74 लाख 10 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। यह योजना जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने और ग्रामीण विकास के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जारी की गई सूची के अनुसार, रायपुर जिले के बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। ग्राम भिलौनी के कुर्मी पारा, भुरसुदा के दैहान पारा, कोहका के कॉलेज परिसर के पास निषाद पारा, बेमता के निषाद पारा, लखना के सोमनाथ धाम और तुलसी नेवरा में सामुदायिक भवन बनाने के लिए प्रत्येक स्थान पर 6 लाख 50 हजार रुपए की राशि निर्धारित की गई है। इस प्रकार, इन अधोसंरचना कार्यों के लिए कुल 39 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है।

इसके अलावा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खपराडीह और हथबन्द के गडरिया एवं संवरापारा में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए भी 6 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, खपरडीह, कंजी और संकरी गांवों में सीसी सड़क निर्माण के लिए प्रत्येक गांव के लिए 5 लाख 20 हजार रुपए की राशि अनुशंसित की गई है। कुल मिलाकर, इन कार्यों के लिए 35 लाख 10 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन