Kumbh tent city fire: प्रयागराज महाकुंभ में फिर लगी आग, 15 से अधिक तंबू जलकर राख

Kumbh tent city fire: प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को एक बार फिर आग लग गई। यह हादसा सेक्टर 22 के पास झूसी के छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के बीच हुआ। आग ने 15 से अधिक तंबूओं को अपनी चपेट में ले लिया।

आग बुझाने के लिए पहुंची अग्निशमन विभाग की टीमें

आग लगने के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंची और तेजी से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

बाल-बाल बचे श्रद्धालु

घटना के समय तंबूओं में अधिक श्रद्धालु मौजूद नहीं थे, और जो लोग तंबू में थे, वे आग की सूचना पाकर समय रहते बाहर निकल आए। इस वजह से बड़ी घटना होते-होते बची।

पहले भी हो चुका है आग लगने का हादसा (Kumbh tent city fire)

महाकुंभ के दौरान यह आग लगने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले 19 जनवरी को सेक्टर 19 में गीता प्रेस के पंडाल में भीषण आग लगी थी। इसके अलावा, मौनी अमावस्या के दिन एक एंबुलेंस में भी आग लग गई थी, लेकिन वहां भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन