कुलदीप यादव की सगाई: बचपन की दोस्त बनी दुल्हनियां । Kuldeep Yadav Engagement

Kuldeep Yadav Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को चुपचाप सगाई कर ली। उनकी मंगेतर का नाम वंशिका है, जो उनकी बचपन की दोस्त हैं। यह सगाई लखनऊ के एक होटल में पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।

कौन हैं कुलदीप यादव की मंगेतर वंशिका?Who is Kuldeep Yadav fiancee Vanshika

वंशिका कानपुर के लाल बंगला इलाके की रहने वाली हैं।

वे पेशे से एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती हैं और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत हैं।

उनके पिता LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) में अधिकारी हैं।

कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं।


सगाई में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज भी रहे मौजूद (Rinku Singh and Priya Saroj were also present in the engagement)

इस समारोह में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल हुए। उनके साथ जौनपुर से सपा सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद थीं। बता दें कि रिंकू सिंह भी 8 जून को प्रिया सरोज से सगाई करने वाले हैं और उनकी शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होगी।

जल्द होगी शादी

30 वर्षीय कुलदीप यादव को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। इससे पहले उन्होंने सगाई कर अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही वे शादी के बंधन में भी बंधेंगे।

📹 देखें Kuldeep Yadav Engagement का वीडियो

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन