कोरबा: प्रेम प्रसंग में फंसी टीचर बहू, सास पहुंची महिला आयोग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक टीचर बहू का अफेयर उसके लिए भारी पड़ गया। शादीशुदा होते हुए भी प्रेम संबंध रखने और ससुराल वालों को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की है।

राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में यह मामला सामने आया था, जहां शिक्षिका की सास ने शिकायत की थी कि उसकी बहू का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है और वह घरवालों को लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रही है।

आयोग की जांच में पुष्टि हुई कि शिक्षिका का अपने प्रेमी से तीसरा बच्चा भी है। पहले तो शिक्षिका ने डीएनए टेस्ट के लिए सहमति दी, लेकिन बाद में वह पीछे हट गई।

सुनवाई के दौरान शिक्षिका ने यह भी स्वीकार किया कि जिससे उसे तीसरा बच्चा हुआ, उसी के खिलाफ उसने पहले रेप का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में उसे दोषमुक्त कराया।

महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने स्पष्ट किया कि शासकीय सेवा में रहते हुए किसी भी महिला या पुरुष द्वारा शादीशुदा जीवन में रहते हुए अवैध संबंध रखना अनुशासनहीनता है और उस पर कार्रवाई की जा सकती है।

आयोग ने शिक्षिका को ससुराल पक्ष से सुलह का मौका भी दिया है। वहीं पति ने उसके साथ रहने से मना करते हुए दोनों बेटियों की कस्टडी मांगी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन