भिलाई में ट्रक ने ली नवदम्पति की जान, 2 महीने पहले हुई थी शादी

भिलाई। देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 10 बजे पावर हाउस ओवरब्रिज के पास हुई, जब स्कूटी सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी मुकेश कुर्रे (28) और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे (26) अपनी मौसी के घर से लौटकर कोहका स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे पावर हाउस ओवरब्रिज के पास पहुंचे, रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी, लेकिन यह खुशहाल जिंदगी चंद पलों में हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर सड़क पर बुरी तरह बिलखते नजर आए।

घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन