छत्तीसगढ़: कलेक्टर कार्यालय में बिंदास छलक रहे जाम! वायरल VIDEO से मचा हड़कंप ।News4u36

छत्तीसगढ़: कलेक्टर कार्यालय में बिंदास छलक रहे जाम! वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

खैरागढ़। जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। वीडियो में आबकारी विभाग के दो कर्मचारी कथित तौर पर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में आबकारी विभाग के सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान विभागीय परिसर में शराब का सेवन कर रहे थे। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आबकारी विभाग की जिम्मेदारी जिले में शराब बिक्री और उससे जुड़े नियमों की निगरानी करना है। ऐसे में विभाग के कर्मचारियों पर लगे इस आरोप ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी खैरागढ़ के बीईओ कार्यालय से कर्मचारियों के शराब सेवन का वीडियो वायरल हुआ था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर बहस छेड़ दी है।

जांच के आदेश, कार्रवाई की तैयारी

मामले पर खैरागढ़ के एडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए जानकारी मिली है। संबंधित आबकारी अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वायरल वीडियो ने जिला प्रशासन को असहज स्थिति में डाल दिया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन