कवासी लखमा की रिमांड समाप्त, ED आज करेगी कोर्ट में पेश

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की 7 दिनों तक चली ED (प्रवर्तन निदेशालय) की रिमांड आज खत्म हो रही है। इस रिमांड के दौरान, ED को कई अहम जानकारी मिली है, जिससे शराब घोटाले में आगे बड़ी कार्यवाही की संभावना जताई जा रही है। ED मंगलवार को कवासी लखमा को विशेष कोर्ट में पेश करेगी।

क्यों हुआ कवासी लखमा की गिरफ्तारी?

ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था, इसके पहले 28 दिसंबर 2024 को लखमा और उनके करीबी लोगों के घरों पर छापेमारी की गई थी। इसके बाद 3 और 9 जनवरी 2025 को उनसे पूछताछ की गई, और अंत में 15 जनवरी को पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 21 जनवरी तक उन्हें रिमांड पर भेजा गया था, और अब रिमांड खत्म होने के बाद ED उन्हें विशेष अदालत में पेश करेगी।

कवासी लखमा को शराब घोटाले से जुड़ी रकम क्यों मिल रही थी?

कवासी लखमा की गिरफ्तारी 2161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में हुई है। ED के अनुसार, लखमा को हर महीने शराब घोटाले के सिंडिकेट से 2 करोड़ रुपये मिलते थे, यानी तीन साल में उन्हें 72 करोड़ रुपये मिल चुके थे। यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ था, जब भूपेश बघेल की सरकार सत्ता में थी और कवासी लखमा राज्य के आबकारी मंत्री थे। ED का आरोप है कि लखमा ने इस शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय से बड़ी रकम मासिक रूप से प्राप्त की थी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन