कवर्धा: बस पलटते ही मच गई चीख-पुकार, खिड़कियों के रास्ते बाहर निकले यात्री

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

कवर्धा। रायपुर से कवर्धा आ रही एक यात्री बस रविवार को पनेका गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। बस पलटते ही कई यात्री सीटों और सामान के बीच फंस गए, जबकि कुछ को चोटें आईं। जान बचाने के लिए कई यात्रियों ने बस की खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

यह हादसा पिपरिया थाना क्षेत्र के पनेका गांव के पास हुआ। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

हादसे के चलते कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य