जयपुर। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो कि राजस्थान में चल रही है। इसी बीच मंगलवार को कार्तिक ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) से मुलाकात की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा है सीएम और कार्तिक का वीडियो
शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन ने जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। वीडियो में दोनों को बातचीत करते देखा जा सकता है। सीएम ने राज्य में फिल्म की शूटिंग के लिए कार्तिक का स्वागत किया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच फिल्म, कला और राजस्थान की संस्कृति जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
अनन्या पांडे संग दिखेंगे कार्तिक
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) नजर आएंगी। इससे पहले दोनों स्टार्स को फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ देखा गया था। यह दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है।
2026 वैलेंटाइंस डे पर होगी रिलीज
इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन धर्मा प्रोडक्शंस (Karan Johar के बैनर) के तहत किया जा रहा है और फिल्म को 2026 के वैलेंटाइंस डे पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में कार्तिक ने नवलगढ़ फोर्ट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वे राजस्थानी भोजन का आनंद लेते नजर आए।
