कांकेर: अचानक मांदरी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय

कांकेर (छत्तीसगढ़): सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सभी को चौंकाते हुए अचानक कांकेर जिले के मांदरी गांव का दौरा किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने रास्ते में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को देखकर वहां रुकने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री जब आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो बच्चों ने स्थानीय फूलों से बना गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने बच्चों से गर्मजोशी से बातचीत की और पढ़ाई व आंगनबाड़ी की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने मुख्यमंत्री के पूछने पर कविता भी सुनाई, जिससे वे काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को चॉकलेट बांटी और प्यार जताया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आंगनबाड़ी में मिल रही सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव डॉ. बसव राजू एस, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर और पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला सहित जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन