June 22, 2026
https://news4u36.in/kanker-sarpanch-father-death-burial-protest-religious-conversion-row/
Advertisement Banner

कांकेर। जिले में धर्मांतरण से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर गांव में भारी विवाद खड़ा हो गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। झूमाझटकी के दौरान कई ग्रामीणों के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह पूरा मामला ग्राम आमाबेड़ा के पास स्थित बड़े तेवड़ा गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम का रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद सरपंच ने अपने पिता का कफन-दफन गांव में ही कर दिया।

जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और शव दफनाने को लेकर जोरदार विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। हालांकि, देर शाम तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका, जिसके बाद ग्रामीण अपने-अपने घर लौट गए।

बुधवार को विवाद और गहरा गया। ग्रामीणों ने धर्मांतरित व्यक्ति के शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग करते हुए विरोध तेज कर दिया। इस दौरान शव को बाहर निकालने की कोशिश भी की गई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के कारण यह संभव नहीं हो पाया।

इसी बीच दोनों पक्षों में झूमाझटकी हो गई, जिसमें कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन