भिलाई में फिल्मी स्टाइल में जीप चोरी, बेचने से पहले तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई नगर में एक जीप चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फिल्मी अंदाज़ में जीप चोरी कर झाड़ियों में छिपा दी थी और बाद में उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60) ने 11 जून की रात को अपनी गैरेज से जीप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि सेक्टर-4 के जेपी सीमेंट प्लांट के पास तीन लोग एक जीप बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से वाहन का नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि वही चोरी हुई जीप है।

पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर जीप को झाड़ियों से बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में लीलाराम निषाद (26, घुघसीडीह, दुर्ग), खिलेश कुमार पटेल (21, खोपली) और अमित कुमार निषाद (25, आमदी बजरंग चौक, रायपुर) शामिल हैं। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन