भूपेश बघेल पहुंचे जलियांवाला बाग , अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर/अमृतसर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जलियांवाला बाग पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“आज के ही दिन 1919 में जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाई थीं। यह घटना पूरे देश को हिला देने वाली थी। जलियांवाला बाग के अमर बलिदानियों को हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते।”

13 अप्रैल को जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी मनाई जाती है। इस दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक काला अध्याय जुड़ा है, जब जनरल डायर के आदेश पर सैकड़ों निर्दोष लोगों को गोलियों से भून दिया गया था। यह घटना ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनआक्रोश का कारण बनी।

इस दर्दनाक घटना की निंदा पूरे विश्व में हुई। महात्मा गांधी ने इसके विरोध में असहयोग आंदोलन शुरू किया, जबकि रवींद्रनाथ टैगोर ने अपना ‘नाइटहुड’ सम्मान लौटा दिया। आज भी जलियांवाला बाग की दीवारों पर गोलियों के निशान उस खौफनाक दिन की याद दिलाते हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन