Jagdeep Dhankhar का उड़ रहा था मजाक,राहुल गांधी बनाते रहे वीडियो..आहत हुए राज्यसभा चेयरमैन

Kalyan Banerjee Mimicry Act of Jagdeep Dhankhar: टीएमसी सांसद के द्वारा संसद के बाहर  किए गए हरकत पर आज राज्यसभा चेयरमैन Jagdeep Dhankhar की ओर से कड़ी नाराजगी जताई गई। कल्याण बनर्जी जब संसद के बाहर राज्यसभा चेयरमैन की मिमिक्री कर रहे थे तो वहां उपस्थित राहुल गांधी इसका वीडियो बनाने में लगे थे।

आज संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन पर राज्यसभा चेयरमैन ने विपक्षी सांसदों की एक हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पहले राज्यसभा चेयरमैन Jagdeep Dhankhar ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को संबोधित किया और कहा कि कुछ देर पहले ही मैंने एक टीवी चैनल पर देखा है। एक सांसद के असंसदीय व्यवहार का आपके एक बड़े नेता वीडियो बना रहे थे।

दरअसल,जिस दौरान संसद के बाहर टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee राज्यसभा चेयरमैन की पूरे जोर शोर से मिमिक्री कर रहे थे।उसी वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वहां मौजूद रहकर उसका वीडियो बना रहे थे।

कुछ तो सीमा होगी इसकी?

धनखड़ ने कड़े शब्दों में कहा की गिरावट की कोई हद नहीं है। उपराष्ट्रपति ने इसपर कहा कि आपके एक बड़े नेता, एक सांसद के असंसदीय व्यवहार का वीडियो बना ने में लगे थे। आपसे भी बेहद बड़े नेता हैं वो। मैं तो यही कहूंगा कि सद्बुद्धि आए। कुछ सीमा तो होती होगी। कुछ जगह को तो बख्श दो।

शर्मनाक है ये?

धनखड़ ने आगे कहा कि राज्यसभा सभापति और स्पीकर का कार्यालय अलग होता है। राजनीतिक दल आपस में चर्चा करते हैं। चेयरमैन की मिमिक्री हो रही है। स्पीकर की भी मिमिक्री की जा रही है। कितना शर्मनाक और खराब है ये।

क्या है उस वीडियो में

दरअसल, संसद के बाहर टीएमसी के एक सांसद Kalyan Banerjee राज्यसभा चेयरमैन Jagdeep Dhankhar की तरह ही हाव भाव प्रदर्शित करते हुए उनकी मिमिक्री कर रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वहां मजे लेते हुए वीडियो बनाने लग गए। ठीक उनके बगल में ही कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल भी खड़े नजर आए।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन