Ishan Kishan की शादी पर बड़ा खुलासा, GF वाली खबरों पर मां ने तोड़ी चुप्पी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद ईशान किशन फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी शादी को लेकर हो रही है।

पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रन ठोककर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले Ishan Kishan की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा था कि मॉडल Aditi Hundia के साथ उनका रिश्ता जल्द शादी में बदल सकता है। इस चर्चा को उनके दादाजी के एक बयान ने और हवा दे दी।

मां ने तोड़ी चुप्पी

इन अफवाहों पर अब ईशान किशन की मां सुचित्रा देवी ने साफ-साफ जवाब दिया है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी शादी की बात करने का समय नहीं है।

उनका कहना है कि ईशान अभी अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं और यही समय उनके खेल का है, शादी का नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि दादाजी ने जो कहा, वह सोशल मीडिया पर देखी गई बातों के आधार पर कहा था। ऐसे में फिलहाल शादी की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

मैदान पर धमाकेदार वापसी

अगर क्रिकेट की बात करें तो ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और भारत को 61 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विकेट के पीछे भी उन्होंने कमाल दिखाया और उस्मान खान को स्टंप आउट किया। मैच के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिलने पर ईशान ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम और करोड़ों भारतीय फैंस का है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन