IPL 2025 Suspended : भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

IPL 2025 Suspended :नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2025 को स्थगित कर दिया है। BCCI ने इस फैसले से पहले केंद्र सरकार से भी सलाह-मशविरा किया।

BCCI के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “यह ठीक नहीं लगता कि जब देश युद्ध जैसे हालात में है, तब क्रिकेट खेला जाए।” गौरतलब है कि IPL 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था।

धर्मशाला मैच से मिला संकेत

इस फैसले के संकेत गुरुवार को ही मिलने लगे थे जब धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया। पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी, तभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गईं और सुरक्षा कारणों से दर्शकों को बाहर निकाल दिया गया।

ड्रोन हमला बना कारण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया गया था, जिसके चलते जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया। ये शहर धर्मशाला के आसपास ही हैं। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के छह मिसाइलों और कई ड्रोन को मार गिराया।

16 मैच बाकी थे

IPL 2025 में अब भी 16 मैच बाकी थे – 12 लीग मुकाबले और 4 नॉकआउट मैच (क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-2 और फाइनल)।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन