इंडिगो संकट: नवदंपति अपनी ही शादी के रिसेप्शन में नहीं पहुंच सके, ऑनलाइन हुए शामिल

इंडिगो की लगातार तीन दिनों से रद्द हो रही उड़ानों ने हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं कनेक्टिंग फ्लाइट छूट रही है, तो कहीं लोग अपने बड़े आयोजनों में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला कर्नाटक के हुबली से सामने आया, जहां एक नवविवाहित जोड़ा अपनी ही शादी की रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंच सका और मजबूरी में 1,482 किलोमीटर दूर से ऑनलाइन शामिल होना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

हुबली की मेधा क्षीरसागर और ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी संगम दास, दोनों बेंगलुरु में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दोनों ने 23 नवंबर को भुवनेश्वर में शादी की थी। शादी के बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी 3 दिसंबर को हुबली के गुजरात भवन में रखी गई थी।

दंपति ने भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट बुक की थी। लेकिन इंडिगो की उड़ानों में हो रही लगातार रद्दीकरण और देरी के कारण वे अपनी ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच सके। यही नहीं, उनके कई रिश्तेदार भी उड़ान रद्द होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

दुल्हन के माता-पिता ने निभाई जिम्मेदारी

जब मेधा के माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी और दामाद रिसेप्शन में नहीं आ पाएंगे, तब भी उन्होंने मेहमानों को निराश न करने का फैसला किया। सारी तैयारियां पूरी थीं, मेहमान पहुंच चुके थे—ऐसे में समारोह को रोकना मुश्किल था।

दुल्हन के माता-पिता ने पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए दुल्हा-दुल्हन के मंच पर रखी कुर्सियों पर बैठकर मेहमानों का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर मेधा और संगम भुवनेश्वर से ही तैयार होकर वीडियो कॉल के जरिए ऑनलाइन रिसेप्शन में शामिल हुए।

मेहमानों से दंपति ने ऑनलाइन मुलाकात की

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन