IND vs ENG: अंग्रेजो को धूल चटा,भारत ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान,बनी ऐसी दूसरी टीम…

IND vs ENG का मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन तब तक जब तक सिर्फ भारत के बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे, क्योंकि भारतीय टीम को रन बनाने में काफी दिक्कत आई,लेकिन इंडिया की गेंदबाजी आते ही मैच एक तरफा हो गया.

World Cup 2023 में इंडिया टीम विजय रथ पर सवार है। इंग्लैंड को पटखनी दे भारत ने लगातार छठी जीत हासिल की। साथ ही टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया।

India vs England World Cup 2023: लखनऊ में हुए भारत और इंग्लैंड के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने खूब कहर ढाया।

भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड को एक एक रन के लिए तरसने पर मजबूर कर दिया,यही वजह थी की भारत ने इस टूर्नामेंट के अपने छोटे स्कोर को भी इंग्लैंड से 100 रन के अंतराल से बचा लिया।

भारतीय टीम ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम(Indian team made this record in its name)

भारत अब तक इकलौती ऐसी टीम है जिसने इस वर्ल्डकप में कोई मैच नहीं गवाई है। वहीं, भारत की ये जीत वर्ल्ड कप इतिहास में 59वीं जीत रही।

World Cup में सबसे अधिक मुकाबले जितने के मामले में वह अब दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। भारत से पहले न्यूजीलैंड 58 जीत के साथ दूसरे स्थान पर था। वहीं, वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया हैं जिसने अभी तक 73 मैच जीते हैं।

भारत ने इंग्लैंड को एकतरफा हराया(India defeated England unilaterally)

पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर भारतीय टीम 229 रन बना पाई। 230 रन का पीछा करती इंग्लैंड की धाकड़ टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे बेदम हो गई।

इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन पर चार विकेट, बुमराह ने 32 रन पर तीन विकेट चटकाए और कुलदीप यादव ने भी 24 रन पर दो विकेट झटके।

रोहित-सूर्या की लाजवाब पारी(Amazing innings of Rohit-Surya)

धराशाई होती भारतीय बल्लेबाजी को रोहित शर्मा ने संभालते हुए कप्तानी पारी खेली। 101 गेंदों पर उन्होंने 87 रन बनाए। वहीं, मैदान पर आते ही छक्के चौकों की झड़ी लगाने वाले सूर्यकुमार यादव ने सुझबुझ से पारी को संभालते हुए 47 गेंदों पर 49 रन बनाए।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन