भारत की ODI टीम घोषित: रोहित-विराट को मिली जगह, राहुल संभालेंगे कमान : IND vs SA ODI Series ।News4u36

भारत की ODI टीम घोषित: रोहित-विराट को मिली जगह, राहुल संभालेंगे कमान : IND vs SA ODI Series

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

IND vs SA ODI Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस स्क्वाड में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं टीम की कमान एक बार फिर केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है।

टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। टेस्ट के बाद शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने एक संतुलित टीम चुनी है, जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

केएल राहुल को मिली कप्तानी, शुभमन गिल बाहर

नियमित वनडे कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान उन्हें गर्दन में ऐंठन की शिकायत हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा और बाद में दूसरे टेस्ट से भी बाहर होना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है।
राहुल अब तक 12 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 8 में भारत को जीत मिली है।

जसप्रीत बुमराह को आराम, जडेजा की वापसी

इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है। बुमराह अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस कर रहे हैं, इसलिए वह इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। चोट से जूझ रहे श्रेयस अय्यर को भी स्क्वाड में जगह नहीं मिली है, ऐसे में तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

रुतुराज गायकवाड़, जिन्होंने हाल ही में इंडिया-ए टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।

कब और कहां होंगे मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले इस प्रकार होंगे:

पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची

दूसरा वनडे: 3 दिसंबर – रायपुर

तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापट्टनम


भारत की ODI टीम (फाइनल स्क्वाड) IND vs SA ODI Series

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन