मुंबई में बेटे को बेरहमी से पिट रहे थे लोग, ऊपर लेट गई मां, तब भी कातिलों ने ले ली जान

मुंबई: मुंबई के मलाड स्थित दिंडोशी में एक भयावह रोड रेज की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 28 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार आकाश माईन की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जो इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो के जरिए सामने आई। यह घटना तब हुई जब आकाश अपनी पत्नी के साथ दशहरे के अवसर पर अपने माता-पिता से मिलने आया था। सड़क पर मामूली विवाद ने कुछ ही देर में खूनखराबे का रूप ले लिया।

कैसे छोटी सी बात ने ले ली हत्या का रूप

घटना की शुरुआत तब हुई जब ऑटो चालक अविनाश कदम ने आकाश की बाइक को ओवरटेक करते हुए एक तेज कट मारा। इस मामूली से रोड रेज विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। आकाश और कदम के बीच तकरार बढ़ती चली गई, और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच हिंसा ने तब और तूल पकड़ा जब आकाश ने कदम के दो साथियों को घायल कर दिया। इसके बाद कदम के और साथी मौके पर पहुंच गए और आकाश को पीटने लगे।

माँ ने दिखाई बहादुरी, लेकिन कातिलों ने नहीं मानी हार

इस दिल दहला देने वाली घटना के दौरान आकाश की मां दीपाली ने अपने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की। वीडियो में दीपाली अपने बेटे के ऊपर लेटकर उसे हमलावरों से बचाने का प्रयास करती नजर आईं, लेकिन कातिलों की दरिंदगी नहीं रुकी। आकाश के पिता ने भी हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे खुद भी हमले का शिकार हो गए। आकाश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी

दिंडोशी पुलिस ने इस खौफनाक वारदात के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अविनाश कदम समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब भी अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन