IAS टीना डाबी के पूर्व पति आईएएस अधिकारी अतहर ने की सगाई, शेयर की खास फोटो

IAS Athar Amir engaged
ias officerAtharAmir engaged

इसी साल अप्रैल के महीने में आईएएस अफसर टीना डाबी ने  डॉ प्रदीप गावंडे जो की एक आईएएस अफसर हैं से जयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की जहां दोनों की पोस्टिंग भी है। 2021 में टीना डाबी और अतहर का तलाक हो गया।

 आईएएस अधिकारी टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर, जो की वर्तमान में श्रीनगर में नगर आयुक्त के रूप में तैनात हैं, ने मेहरीन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर घोषित किया की आईएएस अधिकारी डॉ मेहरीन काज़ी से सगाई कर ली है। टीना डाबी ने भी इससे पहले इसी साल अप्रैल में आईएएस ऑफिसर डॉ प्रदीप गावंडे से शादी की थी।

डॉक्टर मेहरीन ने भी अतहर के साथ अपनी सगाई की एक फोटो भी साझा की है।

अतहर आमिर और टीना डाबी ने सालों तक एक दूसरे को डेटिंग करने के बाद काफी धूमधाम से 2018 में शादी की टी। कथित रूप से वे पहली बार 2015 में नई दिल्ली में आईएएस सम्मान समारोह के दौरान मिले थे। टीना डाबी ने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में  ने टॉप किया था, वहीं अतहर ने दूसरा स्थान हासिल किया था। इन दोनो आईएएस टॉपर्स की अंतरधार्मिक शादी में कई राजनीतिक नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दी थी।

नवंबर 2020 में, दोनो आईएएस जोड़ों टीना डाबी और अतहर ने जयपुर की एक फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी, जिसे अगस्त 2021 में मंजूर कर ली गई।

अतहर और टीना को अपनी पहली पोस्टिंग के रूप में,  एक ही शहर – राजस्थान के भीलवाड़ा में  पोस्टिंग मिली। टीना को बाद में श्री गंगानगर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद के रूप में तैनात किया गया था। अतहर को जयपुर में जिला परिषद का सीईओ नियुक्त किया गया था। इसी बीच, अतहर को राजस्थान कैडर से जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर कर दिया गया था और वर्तमान में वे श्रीनगर में तैनात हैं। 

वर्तमान में टीना डाबी राजस्थान सरकार में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। टीना डाबी के पति डॉ प्रदीप गावंतडे 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो की वर्तमान में पुरातत्व और संग्रहालय, राजस्थान के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन