सावधान! कोई और तो नहीं चला रहा आपका WhatsApp अकाउंट? इन तरीकों से खुद को रखे सेफ..

बढ़ते समय के साथ हम WhatsApp का इस्तेमाल हर जरूरी और निजी मैसेज भेजने के लिए अधिक उपयोग करने लगे हैं,लेकिन इसके साथ यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि कहीं कोई दूसरा तो हम पर नजर नहीं रख रहा, जिहां हो सकता है कोई आपके WhatsApp को WhatsApp link device के जरिए लॉगिन कर आपकी हर एक्टिविटी देख रहा हो,इसे कैसे पहचाने आइए जानते हैं..

यदि आप WhatsApp यूजर हैं और उसका प्रतिदिन उपयोग करते हैं तो आपको ये चेक करना जरूरी है कि आपका अकाउंट कहीं दूसरी जगह लॉगइन तो नहीं है,और यह चेक करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आप हरदिन निजी से लेकर हर जरूरी डॉक्यूमेंट इसी के माध्यम से किसी को शेयर करते हैं या सेव रखते हैं,तो ऐसे में ये चीजे कोई दूसरा देख ले तो हो सकता है आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी हो जाए।

डिजिटल चीज यूज करने के साथ उसके फायदे और नुकसान को भी जानना जरूरी है,कहते हैं जो चीज जितनी अधिक पॉपुलर होती है उसपर उतना ही खतरा भी रहता है,और आजकल के डिजिटल टाइम पे हैकिंग अपने चरम पर है।

आए दिन हैकर्स हैकिंग के नए-नए पैंतरे आजमाने लगे हैं. ऐसे में सभी को यही चिंता रहती है कि कहीं कोई व्यक्ति हमपर गलत नजर तो नहीं रख रहा. लेकिन अब आपको चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है. वह इस कारण क्योंकि WhatsApp पर अब ऐसा भी एक फीचर मौजूद है, जिससे ये पता लगा पाएंगे की आपका अकाउंट कहां-कहां और किस डिवाइस पर लॉगइन है.

WhatsApp अकाउंट कोई दूसरा यूज कर रहा कैसे जाने?(How to know if someone else is using WhatsApp account?)

व्हाट्सएप में WhatsApp Linked Devices के जरिए पहचान पाएंगे की हमारा अकाउंट कहां कहां पर लॉगिन किया हुआ है. कौन से डिवाइस से हमारा WhatsApp अकाउंट लॉगइन है. इसे चेक करने के लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन करें, फिर Settings पर जाकर,Linked Devices (लिंक्ड डिवाइसेस) पर क्लिक करें।

यहां आपको नजर आने लग जायेगा की कहां कहां पर आपका अकाउंट लॉगइन हुआ है,आप इससे पहचान जाएंगे की यहां कोई ऐसा भी डिवाइस लिंक है क्या जिसका आप यूज ही नहीं करते, यहीं से हर लिंक्ड अकाउंट के साथ ही Log Out लिखा होगा जिसपर क्लिक करते ही दूसरे जगहों से आपका अकाउंट लॉग आउट हो जायेगा।

बता दें कि वॉट्सऐप के अनुसार यदि कोई भी अकाउंट 30 दिनों की डीएक्टिवेटेड है तो लिंक किए हुआ डिवाइस अपने आप ऑटोमैटिक रूप से डिस्कनेक्ट कर दिया जाता है.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन