सैफ अली खान केस से हुई भारी बदनामी, आकाश कनौजिया ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के शक में पकड़े गए आकाश कनौजिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इंसाफ की मांग की है। आकाश का कहना है कि गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद उसकी नौकरी चली गई, शादी टूट गई और रिश्तेदारों ने भी साथ छोड़ दिया। नौकरी के लिए भटकने के बावजूद उसे काम नहीं मिल रहा, जिससे वह मानसिक तनाव में है और आत्महत्या के विचार आ रहे हैं।

एक समाजसेवी ने उसकी हालत को देखते हुए वकील के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाई है। इसमें होम मिनिस्ट्री से 1 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि की मांग की गई है।

क्या है पूरा मामला?

16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के घर में एक संदिग्ध घुसा और उन पर चाकू से हमला किया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध की फोटो रेलवे पुलिस को भेजी। 18 जनवरी को रेलवे पुलिस ने मुंबई-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से बिना टिकट यात्रा कर रहे आकाश को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन इस घटना के कारण उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई।

अब आकाश ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरकार से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन