रायपुर में चल रही बागेश्वर धाम की कथा में उमड़ी भीड़, पं. शास्त्री बोले – यह राम की धरती

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवधपुरी मैदान में चल रही श्रीहनुमंत कथा का आज तीसरा दिन रहा। लगातार बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और हजारों की संख्या में श्रद्धालु पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) के दर्शन और कथा श्रवण के लिए पहुंचे।

कथा के दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब धर्मांतरण और नक्सलवाद जैसी दो बड़ी समस्याओं से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश भगवान राम और माता कौशल्या की पवित्र भूमि है, इसलिए यहां से हिंदू राष्ट्र की भावना साकार होगी।

“हिंदू एकता और जागरूकता ही हमारा उद्देश्य”

पं. शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है, बल्कि वे हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के समर्थक हैं। उन्होंने कहा –

“हमें गुलाम मानसिकता से बाहर निकलना होगा, तभी हिंदू समाज मजबूत बनेगा। हमारा उद्देश्य केवल जनजागरण और धर्म की रक्षा है।”


जशपुर में पदयात्रा और कथा की तैयारी

उन्होंने बताया कि यदि शासन से अनुमति मिली, तो जशपुर में धर्मांतरण विरोधी पदयात्रा निकाली जाएगी और वहीं श्रीहनुमंत कथा का आयोजन भी होगा।

विदेशी ताकतों पर हमला

पं. शास्त्री ने कहा कि विदेशी और नास्तिक ताकतें हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। इसी उद्देश्य से वे 7 से 16 नवंबर तक नई दिल्ली से वृंदावन धाम तक पदयात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदू राष्ट्र की भावना को जागृत करने के लिए की जाएगी, जिसके बाद वे फिर से छत्तीसगढ़ आएंगे।

गोरक्षा के लिए सरकार को सुझाव

गायों की सुरक्षा पर पूछे गए सवाल पर पं. शास्त्री ने सुझाव दिया कि अगर राज्य सरकार तहसील स्तर पर गोधाम स्थापित करे, जहां कम से कम 5-5 हजार गौमाताओं को रखा जा सके, तो सड़क हादसे भी कम होंगे और गायों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

दिव्य दरबार और कथा का कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को अवधपुरी मैदान में दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक भक्तों की अर्जियां सुनी जाएंगी और 3 से 7 बजे तक श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होगा।

बुलडोजर राजनीति पर प्रतिक्रिया

बाबा बागेश्वर ने कहा कि “विचारधारा और धर्म को बुलडोजर से कायम नहीं किया जा सकता।” उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संघ ने देश की संस्कृति और विचारधारा की रक्षा का महान कार्य किया है।

बारिश में भी श्रद्धा का उत्साह बरकरार

रविवार को कथा के दूसरे दिन भी बारिश के बीच श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा था। बाबा बागेश्वर ने कहा –

“वासना और ईर्ष्या की आंखों से हनुमानजी नहीं दिखते, जब विचार बदलते हैं तो हनुमानजी स्वयं दर्शन देते हैं।”


कथा में केंद्रीय मंत्री टौखन साहू, जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और नंदन जैन सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन