आरंग: आरोपों से घिरी महिला सरपंच, अविश्वास प्रस्ताव को मिली मंजूरी : Guzra Sarpanch News ।News4u36

आरंग: आरोपों से घिरी महिला सरपंच, अविश्वास प्रस्ताव को मिली मंजूरी : Guzra Sarpanch News

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Guzra Sarpanch News: आरंग। विकासखंड आरंग की ग्राम पंचायत गुज़रा में महिला सरपंच बिंदू बंजारे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए 17 जून 2026 को ग्राम पंचायत भवन में विशेष बैठक बुलाई गई है।

उपसरपंच और पंचों ने सरपंच पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में करीब 6 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता, पंचायत कार्यों में भाई के हस्तक्षेप, रिकॉर्ड नहीं दिखाने और सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप शामिल हैं।

पंचों का दावा है कि पानी टैंकर और मोटर पंप मरम्मत के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन जमीनी स्तर पर काम दिखाई नहीं दिया। साथ ही सरपंच के पंचायत क्षेत्र से बाहर रहने के कारण ग्रामीणों को जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन में परेशानी होने की बात भी कही गई है।

मामले को देखते हुए प्रशासन ने 17 जून को विशेष सम्मेलन बुलाया है। बैठक की निगरानी के लिए मंदिरहसौद तहसीलदार विनोद साहू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अब पूरे क्षेत्र की नजर 17 जून की बैठक पर टिकी है, जहां तय होगा कि बिंदू बंजारे सरपंच पद पर बनी रहेंगी या उनकी कुर्सी चली जाएगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन