आरंग की गुजरा पंचायत में बगावत, सरपंच के खिलाफ पंचों का मोर्चा

आरंग | रायपुर: रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुजरा में पंचायत राजनीति गरमा गई है। सरपंच बिंदू बंजारे के खिलाफ उपसरपंच सहित कई पंचों ने मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पंचों ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) अभिलाषा पैकरा को ज्ञापन सौंपकर सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की औपचारिक मांग की है।

“सरपंच नहीं, भाई चला रहा है पंचायत”

पंचों का आरोप है कि पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरपंच के स्थान पर उनका भाई पंचायत के कामकाज को संचालित कर रहा है, जबकि वह गांव का निवासी भी नहीं है।
आरोप यह भी है कि सरपंच स्थायी रूप से अपने मायके बेमचा (महासमुंद) में रहती हैं और पंचायत मुख्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं।

जरूरी दस्तावेजों के लिए भटक रहे ग्रामीण

सरपंच की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पंचायत कार्यालय में समय पर कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं रहता, जिससे आम लोगों के काम अटक रहे हैं।

फर्जी आहरण और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

पंचों ने एसडीएम के सामने भ्रष्टाचार से जुड़े कई ठोस आरोप भी रखे हैं—

₹6 लाख का काम गोपनीय रखा गया: स्कूल के प्ले ग्राउंड समतलीकरण के लिए स्वीकृत राशि की जानकारी पंचों से छिपाई गई।

पानी टैंकर में फर्जीवाड़ा: अक्टूबर 2025 में पानी टैंकर के नाम पर ₹40 हजार से अधिक की राशि निकाली गई, जबकि गांव में पानी सप्लाई नहीं हुई।

पुरानी मशीन, नया बिल: पुराने मोटर पंप को नया बताकर ₹32 हजार के भुगतान का आरोप।


सचिव से मिलीभगत और बदसलूकी का आरोप

पंचों ने सरपंच और पंचायत सचिव की साठगांठ का भी आरोप लगाया है। कहा गया कि बैठकों में पंचों से कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं और बाद में प्रस्ताव तैयार किए जाते हैं।
जब पंचों ने पंचायत की पासबुक देखने की मांग की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

SDM ने माना मामला गंभीर, होगी विशेष बैठक

SDM अभिलाषा पैकरा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम के तहत तय समय-सीमा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलाई जाएगी।
अब इस बैठक में होने वाले मतदान से तय होगा कि बिंदू बंजारे सरपंच पद पर बनी रहेंगी या नहीं।

देखे प्रस्ताव की कॉपी

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन