

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के नए एपिसोड में टीवी स्टार और ‘बिग बॉस 19’ के विनर Gaurav Khanna ने शो में आकर पत्नी Akanksha Chamola से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शो के बाहर उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा और ट्रोलिंग हो रही है। गौरव ने यह भी साफ किया कि दोनों के अलग होने का फैसला उनके दूसरे शो में जाने से पहले ही लिया जा चुका था।
गौरव के जाने के बाद आकांक्षा ने पामेला और शिवांगी से बातचीत में कहा कि लोग गलत बातें बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अभी कानूनी रूप से शादीशुदा हैं, लेकिन शो से बाहर निकलने के बाद वे कानूनी तौर पर अलग हो जाएंगे।
आकांक्षा ने ट्रोलर्स पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले लोग कहते थे कि वह गौरव की जिंदगी खराब कर रही हैं और उन्हें अलग हो जाना चाहिए। अब जब दोनों अलग हो रहे हैं तो लोग इसकी वजह बच्चे न होने को बता रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
बाद में वरुण यादव उर्फ लैला ने आकांक्षा से पूछा कि गौरव उन्हें मोटिवेट करने की बजाय रिश्ते की सफाई क्यों देकर गए। इस पर आकांक्षा ने कहा कि उन्हें लगा शायद ऐसा इसलिए किया गया ताकि उन्हें फिर से सबके सामने साबित करना पड़े कि वह झूठ नहीं बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर सब सच था तो गौरव खुद भी सारी बातें साफ कर सकते थे।
एपिसोड के आखिर में जब आकांक्षा से पूछा गया कि वह मां क्यों नहीं बनना चाहतीं, तो उन्होंने इसे अपना “तीसरा सीक्रेट” बताते हुए फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।



