July 8, 2026
'अब मेरा हो गया'… आकांक्षा चमोला ने शादी और रिश्तों पर कह दी ऐसी बात, मच गई चर्चा
Advertisement Banner

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो के पहले ही एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने पति और टीवी अभिनेता गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं। अब शो के नए एपिसोड में आकांक्षा ने साफ कर दिया है कि तलाक के बाद वह न दोबारा शादी करना चाहती हैं और न ही किसी नए प्यार की तलाश में हैं।

पामेला सेरेना से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा कि उनकी शादी काफी कम उम्र में हो गई थी। उन्होंने बताया, “मैं सिर्फ 24 साल की थी जब मेरी शादी हुई।” इस पर पामेला ने कहा कि अभी उनकी उम्र ही क्या है, उन्हें आगे कोई अच्छा साथी मिल जाएगा। लेकिन आकांक्षा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती। मुझे लगता है कि मेरा हो गया।”

अब अकेले और अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं

35 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी पूरी आजादी के साथ जीना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार वह अपने दम पर अकेले रहेंगी। न माता-पिता के घर और न ही पति के घर, बल्कि अपने घर में अपनी मर्जी से जिंदगी बिताना चाहती हैं। उनके मुताबिक, यही आजादी अब उनकी सबसे बड़ी खुशी है।

बाइसेक्शुअल होने का भी किया खुलासा

‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा अपने निजी जीवन को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ‘जजमेंट डे’ एपिसोड में उन्होंने बताया था कि वह बाइसेक्शुअल हैं। होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें महिलाएं पसंद हैं और वह उनकी तरफ आकर्षित भी होती हैं। उनके लिए महिलाएं एक सुरक्षित एहसास देती हैं।

‘महिलाओं के साथ मुझे सुकून मिलता है’

आकांक्षा ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में अक्सर महिलाएं ही एक-दूसरे का सहारा बनती हैं। उन्हें महिलाओं की फेमिनिन एनर्जी पसंद है और उनके साथ उन्हें सुकून महसूस होता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज अक्सर लड़कियों की दोस्ती पर सवाल उठाता है, लेकिन उनके लिए हर महिला खूबसूरत है और यह भावना किसी टैग से कहीं बड़ी है।

बच्चों को लेकर अलग सोच बनी रिश्ता टूटने की वजह

इससे पहले आकांक्षा ने बताया था कि वह मां नहीं बनना चाहतीं। जब उन्हें यह एहसास हुआ तो उन्होंने गौरव खन्ना से साफ-साफ अपनी बात कह दी थी। उन्होंने कहा कि अगर गौरव चाहें तो उन्हें छोड़ सकते हैं, क्योंकि बच्चों को लेकर दोनों की सोच अलग थी।

आकांक्षा के मुताबिक, ज्यादातर लोग शादी परिवार बढ़ाने और बच्चे के लिए करते हैं, लेकिन वह खुद बच्चे नहीं चाहतीं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे उनकी अपनी निजी वजहें हैं और वह बिना बच्चों के भी खुश रह सकती हैं। उनकी सबसे बड़ी इच्छा आजाद जिंदगी जीने की है।

2016 में हुई थी गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादी
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी साल 2016 में कानपुर में हुई थी। आकांक्षा ‘स्वरागिनी’ और ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2015 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

‘बिग बॉस 19’ के बाद तलाक की खबर से फैंस हैरान

‘बिग बॉस 19’ के दौरान फैमिली वीक में आकांक्षा और गौरव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों को फैंस एक मजबूत कपल मानते थे। लेकिन अब आकांक्षा ने बताया है कि वे पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। ऐसे में उनके तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन