June 27, 2026
https://news4u36.in/gariaband-road-accident-youth-dead-iti-college/
Advertisement Banner

गरियाबंद। नए साल की शुरुआत गरियाबंद जिले के एक परिवार के लिए गहरे सदमे में बदल गई। देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदापुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामगांव निवासी पप्पू नागेश (22 वर्ष) और कदलीमुड़ा निवासी ओंकार नागेश (24 वर्ष) बाइक (क्रमांक CG 23 N 8062) से घूमकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आईटीआई कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना तेज था कि पप्पू नागेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल ओंकार नागेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली टीआई फैजुल शाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका जताई जा रही है। मामले में एक शव बरामद हुआ है और एक युवक घायल है।

पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन