July 15, 2026
गरियाबंद में सनसनी: लापता पति-पत्नी के शव श्मशान घाट में दफन मिले
Advertisement Banner

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सप्ताह से लापता पति-पत्नी के शव श्मशान घाट में दफन मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते 6 जून को आरोपियों ने दोनों की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शवों को बोरे में भरकर गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव में एक अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने श्मशान घाट में दो ताजा दफन स्थान देखे। गांव में हाल ही में किसी अन्य की मृत्यु नहीं होने से ग्रामीणों को शक हुआ। इसी बीच उन्हें पिछले कई दिनों से लापता राजाराम और आशो बाई की याद आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खुदाई कराने पर दोनों शव बरामद हुए और उनकी पहचान राजाराम नेताम व आशो बाई नेताम के रूप में हुई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। शवों के अवशेष फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े और अहम खुलासे हो सकते हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन