बिलासपुर में गेम खेलते-खेलते किशोर की मौत, Free Fire बना जानलेवा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चकरभाठा में मोबाइल गेम Free Fire खेलते वक्त एक 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किशोर सड़क पर चलते हुए गेम में पूरी तरह खो गया और पैर फिसलने से सिर के बल गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोस्तों ने बताया, गेम के चलते ध्यान भटका

मृतक की पहचान आदित्य लखवानी, निवासी चकरभाठा के रूप में हुई है। परिजनों और दोस्तों के अनुसार, वह सड़क पर घूमते हुए मोबाइल में Free Fire गेम खेल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा।

भाई राहुल भयानी ने बताया, “हम सब साथ में सड़क पर घूमते हुए गेम खेल रहे थे। आदित्य का ध्यान मोबाइल में था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे सिर के बल गिरा।”

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद आदित्य को बिल्हा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिम्स (बिलासपुर) रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि बचपन से ही आदित्य को Free Fire गेम खेलने की लत थी और वह कई बार घंटों तक गेम में डूबा रहता था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन