पूर्व CM बघेल का आरोप, देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी कांग्रेस को फंसाने की चाल

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश की जा रही है। बघेल ने कहा कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव डालकर कार्रवाई करवाई जा रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा के किसी भी नेता, खासकर पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं हुई है।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पार्टी विरोध करेगी। वे कानूनी सलाह लेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

गौरतलब है कि बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा के मामले में नोटिस का पालन न करने के आरोप में पुलिस ने आज सुबह विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और नारेबाजी की। गिरफ्तारी से पहले यादव ने अपनी कार पर चढ़कर संविधान की किताब और सतनाम का झंडा लहराया, और समर्थकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “हम लड़ेंगे और जीतेंगे।”

यह घटना 10 जून को हुई थी, जब सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान बलौदाबाजार के कलेक्टर कार्यालय में आगजनी हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने 150 से ज्यादा दोपहिया और 10 चार पहिया वाहनों को जला दिया था, जिससे कलेक्टर और एसपी कार्यालय के कई दस्तावेज नष्ट हो गए थे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन