July 15, 2026
https://news4u36.in/fm-group-institute-classes-shut-students-protest-in-bilaspur/
Advertisement Banner

बिलासपुर। एफएम ग्रुप के Competition Community Institute में पिछले 15 दिनों से क्लास बंद होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को नाराज प्रतियोगी छात्रों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर हंगामा किया।

छात्रों का आरोप है कि संस्थान ने बेहतर शिक्षण का झांसा देकर उनसे 30 से 45 हजार रुपए तक फीस वसूल की, लेकिन अब कक्षाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। छात्रों के मुताबिक, एडमिशन के वक्त उन्हें अनुभवी शिक्षकों से डेमो क्लास दिखाई गई थी, मगर अब बार-बार टीचर बदल दिए जा रहे हैं।

जांच में सामने आया कि संस्थान के शिक्षकों को कई महीनों से सैलरी नहीं मिली है। एक शिक्षक ने बताया कि डायरेक्टर मुर्तजा हुसैन ने दिवाली के समय चार शिक्षकों को 50-50 हजार रुपए के चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। वेतन मांगने पर दो शिक्षकों को निकाल दिया गया, जबकि एक शिक्षक को शादी के खर्च के लिए भी सैलरी नहीं मिली।

सूत्रों के अनुसार, एफएम ग्रुप में करीब 3,000 छात्र पढ़ रहे हैं और संस्थान की मासिक आय 20 लाख रुपए से अधिक है। इसके बावजूद शिक्षकों का वेतन रोककर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर टीआई देवेश राठौर ने डायरेक्टर को थाने बुलवाया। पुलिस के सामने मुर्तजा हुसैन ने 30 नवंबर तक सैलरी देने का आश्वासन दिया, लेकिन शिक्षकों ने इस पर भरोसा नहीं जताया। आखिरकार, टीआई ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर आधी सैलरी नहीं दी गई तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन