डोंगरगढ़ नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता: 5 अधिकारियों का निलंबन ।News4u36

डोंगरगढ़ नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता: 5 अधिकारियों का निलंबन

Mkyadu
2 Min Read

राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। तत्कालीन सीएमओ यमन देवांगन सहित पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई 2022 से 2024 तक किए गए शासकीय कार्यों में भ्रष्टाचार पाए जाने के बाद की गई है।

इन अधिकारियों पर डोंगरगढ़ नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में कई निर्माण कार्यों में अनियमितताएं करने का आरोप है। इनमें नलकूप खनन, नाली निर्माण, उद्यान निर्माण, इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक कार्य, पाइप लाइन विस्तार, जिम सामग्री क्रय जैसे कार्य शामिल हैं। साथ ही, बिना गुणवत्ता परीक्षण और टेस्ट रिपोर्ट के भुगतान किए जाने की भी शिकायतें मिली हैं।

साथ ही, मंच निर्माण के लिए निविदा समिति में लेखापाल को शामिल नहीं किया गया और कई कार्यों में वित्तीय स्वीकृति के बिना भुगतान किया गया। इसके अलावा, 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत किए गए रोड निर्माण कार्यों में भी अनियमितताएं पाई गईं।

निलंबित किए गए अधिकारियों में डोंगरगढ़ नपा के तत्कालीन सीएमओ यमन देवांगन, प्रभारी सीएमओ प्रमोद शुक्ला, उप अभियंता रितेश स्थापक, उप अभियंता किशोर ठाकुर और लेखापाल दीपा भिवगढ़े शामिल हैं। शासन ने जांच के बाद इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और मामले को गंभीरता से लिया है।

नगर पालिका में पदस्थ इन अधिकारियों के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा किया गया था, जिसकी जांच के आदेश राज्य शासन ने दिए थे।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन