छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ई-बस सेवा को मिली स्वीकृति ।News4u36

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ई-बस सेवा को मिली स्वीकृति

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने चार शहरों में 240 ई-बसों के संचालन को मंजूरी दी है। ये बसें राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में जल्द ही शुरू होंगी।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में परिवहन सुधारने के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्यों को उनकी जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या तय की गई है। छत्तीसगढ़ को इस योजना के तहत रायपुर के लिए 100, दुर्ग-भिलाई के लिए 50, बिलासपुर के लिए 50 और कोरबा के लिए 40 ई-बसें मिली हैं।

इस योजना का उद्देश्य शहरों में मेट्रो के साथ-साथ एक और किफायती और भरोसेमंद परिवहन सुविधा देना है। केंद्र सरकार बसों की खरीद और संचालन के लिए वित्तीय मदद देगी, और बस डिपो जैसी सुविधाओं के निर्माण में भी मदद करेगी।

तीन प्रकार की बसें, स्टैंडर्ड, मीडियम और मिनी, शहरों में चलाई जाएंगी, जिनकी संख्या जनसंख्या के आधार पर तय होगी। योजना के तहत प्रत्येक शहर को अपने प्रदर्शन के आधार पर केंद्र से सहायता दी जाएगी, और बसों के संचालन की नियमित जांच होगी।

ई-बस सेवा से शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार, कम कार्बन उत्सर्जन, ऊर्जा की बचत और नागरिकों को आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन