दुर्ग में जल घर से तीन दिन पुरानी लाश मिलने से हड़कंप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज घटना ने नगरवासियों को दहला दिया है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में कर्मचारियों को पानी का वाल्व खोलते समय एक लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉरच्युरी भेजा गया।

जल घर लगभग 30 फीट गहरा है और शव पानी के बढ़ते स्तर के साथ ऊपर आया, जिससे यह घटना सामने आई। पुलिस अब शव की पहचान और घटना की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।

जल घर में तीन दिन पुरानी लाश मिलने से बढ़ी चिंता

दुर्ग नगर निगम के इस जल घर से शहर के हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। तीन दिन पुरानी लाश के मौजूद होने के बावजूद पानी की सप्लाई जारी रहने से नगर निगम की भारी लापरवाही सामने आई है। नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी

शव पूरी तरह से डीकंपोज्ड हो चुका है और प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच हो सकती है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिछले तीन दिनों से इसी जल घर से शहर के घरों में पानी सप्लाई हो रही थी।

नगर निगम और पुलिस की टीम अब यह पता लगाने में लगी है कि मृतक कौन था और उसकी मौत कैसे हुई।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन