दुर्ग: कमरे में मिली युवक की नग्न लाश, बदबू से मचा हड़कंप

दुर्ग। जिले के डूमरडीह गांव में एक बंद मकान से युवक की सड़ी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी (45) के रूप में हुई है, जो नग्न हालत में मृत मिला।

बताया जा रहा है कि मुख्तार की पत्नी और बच्चे तीन दिन पहले मायके चले गए थे। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो शव सड़ चुका था और शरीर से तरल पदार्थ बह रहा था।

पत्नी ने बताया कि मुख्तार को शुगर और बीपी की शिकायत थी और वह अक्सर बीमार रहता था। पुलिस को शक है कि उसकी प्राकृतिक मौत हुई होगी, लेकिन स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि शव नग्न अवस्था में था और कमरे में खून जैसा कुछ फैला हुआ मिला।

फोरेंसिक टीम ने जांच में पाया कि वह खून नहीं बल्कि बॉडी फ्लूड हो सकता है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन