राजनांदगांव: नाइट ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर, डायरिया पीड़िता युवती की मौत

राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर की लापरवाही से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती को डायरिया और तेज पेट दर्द की शिकायत पर गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर चेतन साहू फोन रिसीव नहीं कर पाए, जिससे समय पर इलाज नहीं हो सका।

पूरा मामला:

अंबागढ़ चौकी से 12 किमी दूर ग्राम करमतरा निवासी हेमलता सिन्हा (18) को 16 जुलाई की सुबह उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर पहले अंबागढ़ चौकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज, पेंड्री रेफर किया गया।

रात को जब परिजन हेमलता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए, तब ट्रेनी डॉक्टर और नर्सों ने इलाज शुरू किया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर डॉ. चेतन साहू को कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इलाज में देरी हुई और अगले दिन हेमलता की मौत हो गई।

इस मामले की शिकायत मिलने पर मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. नवीन तिर्की ने डॉक्टर चेतन साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन