Diwali 2024: कच्छ पहुंचे पीएम मोदी, जवानों को खिलाई मिठाई ।News4u36

Diwali 2024: कच्छ पहुंचे पीएम मोदी, जवानों को खिलाई मिठाई

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Diwali 2024: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास मौके को अनोखे अंदाज में मनाया। वे गुजरात के कच्छ में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे, जहां उन्होंने सैनिकों को मिठाई खिलाई और आर्मी की ड्रेस में नजर आए।

इससे पहले, पीएम मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नर्मदा जिले के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास सभा को संबोधित किया और लोगों को एकजुटता का संदेश दिया।

देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

Diwali 2024: पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “दीपावली के इस पर्व पर मैं सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद सब पर बना रहे।”

देश की सुरक्षा पर ध्यान

एकता नगर में दिए गए भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत को देख कुछ ताकतें, अंदर और बाहर से, देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। वे भारत की आर्थिक प्रगति को रोकने और विदेशी निवेशकों को गुमराह करने के प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने भी पीएम मोदी और सत्ताधारी भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डालने के आरोप लगाए हैं। पीएम ने लोगों से ‘अर्बन नक्सलियों’ के गठजोड़ को पहचानने की अपील की और कहा कि जैसे-जैसे जंगलों से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है, अर्बन नक्सलियों का एक नया स्वरूप उभर रहा है। पीएम ने देश को जोड़ने के प्रयास पर जोर देते हुए कहा कि हमें ऐसी ताकतों का मुकाबला करना होगा जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन