युजवेंद्र चहल के लिए क्या बोल गई धनश्री वर्मा, कहा- शादी के दूसरे महीने में ही…

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी बेबाक बातचीत और खुलासों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में देखा गया, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कई बड़े खुलासे किए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धनश्री का दावा है कि पूर्व पति युजवेंद्र चहल पर उनका भरोसा शादी के सिर्फ दूसरे महीने में ही उठ गया था।

धनश्री ने बताया युजवेंद्र का धोखा

हालिया एपिसोड में धनश्री ने अपने रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह और कुब्रा सैत एक डाइनिंग टेबल पर बैठकर नाश्ता कर रही हैं। बातचीत के दौरान कुब्रा ने धनश्री से पूछा कि उन्हें कब पहली बार एहसास हुआ कि उनकी शादी युजवेंद्र के साथ नहीं टिक पाएगी।
धनश्री ने धीरे से कहा, “शादी के दूसरे महीने में ही मुझे पता चल गया कि हमारा रिश्ता नहीं चल पाएगा।”

वीडियो हुआ वायरल

धनश्री और कुब्रा की यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कुब्रा ने हैरानी जताई, और धनश्री ने भी पुष्टि की कि उनकी यह सोच सच थी। वीडियो पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं और इस खुलासे को लेकर चर्चा में हैं।

60 करोड़ की अफवाह पर धनश्री ने तोड़ी चुप्पी

धनश्री और युजवेंद्र के तलाक के बाद यह खबर आई थी कि धनश्री ने गुजारा भत्ता के तौर पर 60 करोड़ रुपये मांगे। हालांकि, ‘राइज एंड फॉल’ के एक पिछले एपिसोड में उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज किया। धनश्री ने आदित्य नारायण से कहा, “एलिमनी लेने की खबरें सिर्फ अफवाह थीं। माता-पिता ने सिखाया कि केवल उन लोगों को समझाना चाहिए जिनकी परवाह है, और जिनको नहीं जानते, उनके लिए समय क्यों बर्बाद करें?”

शादी और तलाक का सफर

धनश्री और युजवेंद्र ने 2020 में शादी की थी। 22 दिसंबर, 2024 को उनकी शादी को 4 साल पूरे हुए। धनश्री ने बताया कि शादी से पहले दोनों ने लगभग 6-7 महीने डेटिंग की थी। उनका रिश्ता तब शुरू हुआ जब लॉकडाउन के दौरान युजवेंद्र ने डांस सीखने के लिए धनश्री से संपर्क किया था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन