बिलासपुर रेल हादसा: डिप्टी सीएम अरुण साव घायलों से मिलेंगे, मुआवजे का ऐलान

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। यह हादसा लालखदान स्टेशन के पास हुआ, जहां मेमू पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर पहुंचेंगे। वे अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे और अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बुधवार सुबह राहत दलों ने दुर्घटनाग्रस्त कोच को क्रेन की मदद से ट्रैक से हटा लिया है। अब अपलाइन ट्रैक को क्लियर करने का काम जारी है ताकि जल्द ही रेल यातायात सामान्य हो सके।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन