Delhi Blast Update: संदिग्ध युवक की तस्वीर और वीडियो आया सामने

Delhi Blast Update: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके ने पूरे देश को हिला दिया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को एक संदिग्ध की पहली तस्वीर और वीडियो फुटेज मिली है, जिसमें वह बदरपुर इलाके में एंट्री करता हुआ नजर आ रहा है।

Jagran.com की रिपोर्ट्स के अनुसार,प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल हुई आई-20 कार (HR26CE7674) को संदिग्ध उमर चला रहा था। बताया जा रहा है कि वही सुसाइड बम बनकर ब्लास्ट का जिम्मेदार है। उमर की पहचान डॉ. उमर उ नबी पुत्र नबी भट के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला था।

सूत्रों के अनुसार, उमर ने यह कार 10 दिन पहले फरीदाबाद के एक व्यक्ति से खरीदी थी। इस कारण पुलिस को अब फरीदाबाद और पुलवामा कनेक्शन की पुष्टि मिली है।

पुलिस जांच में पता चला है कि उमर अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में डॉक्टर था और वह डॉ. आदिल नाम के एक अन्य संदिग्ध के साथ कट्टरपंथी डॉक्टरों के टेलीग्राम ग्रुप में सक्रिय था। दोनों को लेकर एजेंसियों के पास पहले से इनपुट मौजूद थे।

उमर ने श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई की थी और जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम भी किया। इसके बाद वह दिल्ली शिफ्ट हो गया था।

घटना का विवरण:

सोमवार शाम, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी आई-20 कार में अचानक विस्फोट हुआ। धमाके की चपेट में आने से छह गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि करीब 20 वाहन आंशिक रूप से प्रभावित हुए। इस भीषण विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हुए, जिनमें से कई का इलाज लोकनायक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर, कश्मीरी गेट में चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर स्पेशल सेल, एनएसजी और केंद्रीय एजेंसियां पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गृहमंत्री अमित शाह को रिपोर्ट सौंपी। बाद में अमित शाह ने घायलों से मुलाकात की और ब्लास्ट साइट का मुआयना किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन