गरियाबंद: हिरण मांस पकाने वाले थे 6 लोग, वन विभाग ने पकड़ा

गरियाबंद।उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरण शिकार के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी हिरण के मांस को पकाने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से 26.65 किलो कच्चा चीतल (हिरण) का मांस, कुल्हाड़ी, चाकू, हंसिया और अन्य धारदार औजार बरामद किए गए हैं।

वन विभाग को जानकारी मिली थी कि कोयबा-इंदागांव मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने एक मादा चीतल को टक्कर मारी थी। जब टीम मौके पर पहुंची, तो वहां खून के धब्बे मिले। खोजबीन में पास की एक झोपड़ी से कच्चा मांस और काटने के सबूत भी मिले।

जांच में सामने आया कि ग्राम कोयबा के 6 ग्रामीण हिरण को वहां से उठाकर झोपड़ी में लाए और सब्जी के साथ पकाने की योजना बना रहे थे। मांस को 6 हिस्सों में बांटकर खेत और घर के आसपास छिपा दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

जीवन लाल व. देवसिंह मांझी (37)

रुपधर व. चैनसिंह (35)

दीपचंद व. रामप्रसाद यादव (41)

बिहारीलाल व. रामजी ध्रुव (48)

खगेश्वर व. दुर्बल सोरी (50)

नाथुराम व. बैदराम मरकाम (72)


सभी आरोपी ग्राम कोयबा, थाना इंदागांव, जिला गरियाबंद के निवासी हैं। वन विभाग ने सभी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हिरण को टक्कर मारने वाला वाहन चालक अब भी फरार है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन